ब्यूटी पार्लर जाना महिला को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा कि काटना पड़ा ये अंग

By: Ankur Mon, 07 Feb 2022 9:34:35

ब्यूटी पार्लर जाना महिला को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा कि काटना पड़ा ये अंग

सुंदर दिखने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाना पसंद करती हैं। यहां महंगे ट्रीटमेंट करवाकर महिलाएं खुद की त्वचा पर निखार लाने चाहत को पूरा करते हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक महिला को ब्यूटी पार्लर जाना भारी पड़ गया जिसमें वह घर लौटी तो उसका एक अंग तह काटना पड़ गया। मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न का है, जहां ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद महिला को इन्फेक्शन हुआ और अंगुली को काटना पड़ा।

मिली जानकारी के तहत स्टैला फालकन नाम की महिला मैनीक्योर करने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। यहाँ पार्लर में महिला को मैनीक्योर कराने के दौरान अंगुली में एक कट लग गया था। वहीं आम तौर पर कटने के बाद महिलाएं उसके घाव को साफ कर देती है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं जब महिला घर आई तो देखा की उसकी उंगली में सुजन आ गई है और साथ ही उसको बुखार भी होने लगा है।

इस मामले के बारे में बताते हुए महिला ने कहा, "जिस इक्युपमेंट से मैनीक्योर किया जा रहा था, उसे ठीक से साफ नहीं किया गया था। उसी से मुझे ये इंफेक्शन हुआ।" वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स ने बताया कि अगर स्टैला कि अंगुली को नहीं काटा जाता, तो ये खतरनाक बैक्टीरिया उनके शरीर में फैल जाता और उनकी जान जा सकती थी। फिलहाल यह मामला सुर्ख़ियों का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े :

# भारत के बिहार में हैं ये डिजिटल भिखारी जो QR CODE से लेता हैं भीख!

# सिर्फ रोमांस करने के लिए महिला ने विमान पर खर्च कर डाले 74 हजार रुपये

# REET में हुई धांधली के बाद RAS मेन परीक्षा में बना हुआ नकल का डर, पुलिस बल की तैनाती के साथ हर प्राक्रिया की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

# बड़ी खबर : मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने लिया रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय!

# राजस्थान में एक बार फिर होगा मौसम में बदलाव, 9 फरवरी को बारिश की संभावना!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com